24 Apr 2024, 07:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जावेद अख्तर के घर में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटिज उन्हें 72वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे। फरहान और जोया अख्तर ने अपने सभी करीबियों को वरिष्ठ गीतकार के स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से लेकर रितिक रोशन, अदिति राव हैदरी, कल्कि कोचलीन और इंडस्ट्री के बहुत से बड़े नाम शामिल थे।
 
जहां सभी बॉलीवुड स्टार की मौजूदगी कोई सरप्राइज नहीं थी वहीं पार्टी में श्रद्धा का मौजूद ना होना काफी चौंकाने वाली बात थी। मंगलवार सुबह को अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करके वापिस लौटी श्रद्धा, जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी से नदारद रहीं। यह सबसे दिलचस्प बात इसलिए है क्योंकि दोनों के घर के बीच की दूरी काफी कम है। ऐसा नही है कि वो फरहान की स्पेशल फ्रेंड नहीं हैं।
 
वजीर की शूटिंग के दौरान फरहान का नाम अदिती राव हैदरी से जुड़ा था। लेकिन वो पार्टी में मौजूद थीं। खबरों के अनुसार फरहान अपनी स्पेशल दोस्त श्रद्धा कपूर को पार्टी में बुलाना चाहते थे। लेकिन हनी ईरानी की मौजूदगी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। ऐसा लगता है कि कपूर और फरहान जावेद अख्तर का बर्थडे शांति से बीतने देना चाहते थे इसलिए दोनों ने दूरी बनाए रखना ही सही समझा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »