29 Mar 2024, 12:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने ओवरसीज मिलाकर ग्रास 720 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।
 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी आमिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दंगल' क्रिसमस के अवसर पर 23 दिसम्बर को  प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म हरियाणा के पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। 
 
फिल्म  में आमिर ने महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभायी है जो तमाम अड़चनों के बावजूद सामाजिक कुरीतियों से लड़ते हुए विषम परिस्थितियों में अपनी दोनों बेटी गीता फोगाट और बबीता कुमारी को कुश्ती सिखाता है।
 
बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने प्रदर्शन के पहले सप्ताह के दौरान 197 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक धमाल मचाया हुआ है। 
 
फिल्म भारतीय बाजार में 522  करोड़ रुपए की ग्रास कमायी जबकि ओवरसीज में 198 करोड़ कमाई कर चुकी है। बॉलीवुड में सर्वाधिक  कमाई करने वाली फिल्म पीके है जिसने ओवरसीज मिलाकर ग्रास 792 करोड़ की कमाई की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »