24 Apr 2024, 09:33:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्वामी ओम ने कहा- सलमान को एड्स है, इसलिए नहीं कर रहे शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 12:16PM | Updated Date: Jan 19 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'बिग बॉस' फेम स्वामी ओम ने हाल ही में एक और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। ओमजी महाराज ने सलमान के बारे में बयान देते हुए कहा है कि सलमान को एड्स है इसलिए वो शादी नहीं कर रहे हैं। स्वामी ओम के इस दावे ने सनसनी फैला दी है। 
 
स्‍वामी ओम को हाल ही में बिग बॉस के घर से निकाला गया था। जिसके बाद वे सलमान और 'बिग बॉस' पर कई संगीन आरोप लगाते नजर आए हैं। उन्होंने सलमान को आईएसआई एजेंट तक बता दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि बिग बॉस के घर के अंदर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने सलमान को थप्पड़ भी मार दिया था। 
 
स्वामी ओम ने ये भी ऐलान किया है कि वो 27 जनवरी को सलमान खान के खिलाफ एक रैली का आयोजन करेंगे। शो से निकाले जाने के बाद से ही स्वामी ओम लगातार अनाप-शनाप बोल रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »