29 Mar 2024, 05:56:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर की एडल्ट वेब सीरीज 'माया' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ये एक एडल्ट लव स्टोरी है जो विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है। पहली बार विक्रम ने कोई वेब चैनल लॉन्च किया है उसी के लिए ये वेब सीरीज बनाई है।
 
इस सीरीज की पहली झलक हॉलीवुड फिल्म '50 शेड्स ऑफ ग्रे' से इन्सपायर्ड लगती है। लगभग ढाई मिनट की इस क्लिप में शमा बोल्डनेस की हद पार करती दिखाई दे रही हैं। उनकी वेब सीरीज 'माया' का प्रोमो लॉन्च हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं, लेकिन लोगों के उत्साह का अंदाजा इस प्रोमो के यू-ट्यूब पर भारी व्यू काउंट से लगाया जा सकता है।
 
इसमें लीड एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोनिया नाम की हाउस वाइफ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शमा को बैड सेक्स का लती दिखाया गया है। इसके चलते इसमें कई सारे इंटीमेट सीन हैं। सीरीज में तड़का लगाने के लिए इसमें 6 गाने भी डाले गए हैं।
 
सीरीज के ट्रेलर को शमा सिकंदर ने खुद भी ट्वीट कर रिलीज किया है। उन्होंने लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ। माया का ट्रेलर देखकर बताइए कि आप कितने एक्साइटेड होते हैं।' ये सीरीज 10 भागों में दिखाई जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »