29 Mar 2024, 12:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सैफ ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया क्यों रखा बेटे का नाम 'तैमूर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2017 2:14PM | Updated Date: Jan 17 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। सैफ अली खान बेटे तैमूर के नाम अभी तक चुप थे। लेकिन अब आखिरकार वह अपने और करीना के बेटे तैमूर अली खान पर खुल कर बोले हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तैमूर नाम रखे जाने की आलोचना की थी। सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। सैफ अली खान ने पहली बार एक  इंटरव्यू में इस नाम को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने तैमूर नाम को लेकर सफाई दी और उसका मतलब भी समझाया।
 
सैफ ने कहा, बेटे का नाम तैमूर रखने पर पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मैंने देखीं। अच्छा लगा कि कुछ लोगों ने 'पैरंट्स को अपने बच्चे का नाम रखने का अधिकार होता है' बात का समर्थन किया।
 
कुछ लोगों को मध्यकालीन इतिहास से यह नाम जुड़ा होने के कारण आपत्ति है। मुझे यह काफी हास्यास्पद लगा। हम भारत जैसे उदारवादी देश में रहते हैं, जहां लोग खुले विचार रखते हैं। जहां तक बेटे का नाम तैमूर रखने की बात है तो इतिहास से जुड़े तुर्किश रूलर का नाम 'Timur' था और हमारे बेटे का नाम 'Taimur'है। जिसका मतलब होता है आइरन।
 
बेटा हुआ तो उसके बाद मुझे और करीना को तैमूर नाम पसंद आया इसलिए हमने उसका नाम यहीं रख दिया। मुझसे ज्‍यादा ये नाम करीना को पसंद आया था। सैफ ने कहा कि अब तो मुझे लगता है कि जिस वक्‍त मैंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था उस वक्‍त मुझे फिल्‍मों की तरह डिस्‍क्‍लेमर भी देना चाहिए था कि इस नाम का किसी भी जीवित या मृत व्‍यक्ति से कोई संबंध नहीं है।
 
उन्होंने बातचीत में तैमूर का मतलब भी बताया। उनका कहना है कि इसका मतलब लोहा होता है। लोग इतिहास का ज्ञान देते हैं तो अलेक्जेंडर और अशोक के नाम से भी हिंसक इतिहास जुड़ा है। लेकिन लोग बड़े ही फर्क के साथ अपने बच्‍चों का नाम अशोक रखते हैं और कोई भी उनकी तरह बर्ताव भी नहीं करता है। सैफ ने कहा कि उन्‍हें पूरी उम्मीद है कि उनका बेटा तैमूर प्यार, शांति और गुड वैल्यू के साथ बड़ा होगा और वो उदारवादी होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »