25 Apr 2024, 10:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी संजीदा अभिनय के लिये मशहूर मनोज वाजपेयी के अभिनय की दीवानी बन गयी है। मनोज को फिल्म अलीगढ़ में बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्म फेयर क्रिटिक्स का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है।
 
फिल्म में मनोज ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सीरस का रोल निभाया था, जिन्हें अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। होमोसेक्सुअल होने की वजह से सीरस को नौकरी से भी निकाल दिया गया था।
 
मनोज को अवॉर्ड मिलने से उनके फैंस के साथ सनी लियोनी भी काफी ख़ुश हैं। सनी ने ट्विटर पर मनोज को बधाई देते हुए लिखा, आपको ये अवॉर्ड जीतते हुए देखकर बेहद ख़ुश हूं। आप ऐसे लोगों के लिए उम्मीद बन गए हो, जो अपनी बात बेबाकी से रखना चाहते हैं। अलीगढ़ मुझे पसंद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »