24 Apr 2024, 19:53:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍मफेयर अवॉर्ड में दंगल का जलवा, आलिया बेस्ट हीरोइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2017 11:11AM | Updated Date: Jan 15 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। माया नगरी मुंबई के एनससीआई स्‍टेडियम में शनिवार को फिल्‍मी सितारों की चमक-धमक के बीच 62वें फिल्‍मफेयर अवॉर्ड सेरमनी का आयोजन किया गया। 2016 के लिए दिए गए फिल्मफेयर अवॉर्ड में आमिर खान की 'दंगल' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। वहीं आमिर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और इसी फिल्म के लिए नीतेश तिवारी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड जीता है। फिल्मफेयर बॉलीवुड का सबसे सम्मानजनक अवॉर्ड माना जाता है। फिल्मफेयर अवॉर्ड 1954 से लगातार हर साल होता है।  
 
आलिया का भी जलवा...
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में आलिया भट्ट ने 'उड़ता पंजाब' के लिए पुरस्कार जीता, वहीं क्रिटिक्स अवॉर्ड की श्रेणी में 'नीरजा' ने सबसे अच्छी फिल्म, सोनम कपूर ने इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और मनोज वाजपेयी (अलीगढ़) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 

देखिए ये है अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर (मेल): आमिर खान- फिल्म: दंगल
बेस्ट एक्टर (फीमेल): आलिया भट्ट - फिल्म: उड़ता पंजाब
बेस्ट फिल्म: दंगल
बेस्ट डायरेक्टर: नितेश तिवारी- फिल्म: दंगल
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म: नीरजा (राम माधवानी)
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल): सोनम कपूर - फिल्म: नीरजा
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल): शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और मनोज वाजपेयी (अलीगढ़)
बेस्ट डेब्यू (मेल): दिलजीत दोसांज -फिल्म: उड़ता पंजाब
बेस्ट डेब्यू (फीमेल): रितिका सिंह - फिल्म: साला खड़ूस
बेस्ट डेब्यू डायरेक्ट: अश्विनी अय्यर तिवारी - फिल्म: निल बट्टे सन्नाटा
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल): शबाना आज़मी - फिल्म: नीरजा
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल): ऋषि कपूर -फिल्म: कपूर एंड संस
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: शत्रुध्न सिन्हा
बेस्ट स्टोरी: शकुन बत्रा और आएशा देवित्रे - फिल्म: कपूर एंड संस
बेस्ट स्क्रीनप्ले: शकुन बत्रा और आएशा देवित्रे - फिल्म: कपूर एंड संस
बेस्ट डायलॉग: रितेश शाह - फिल्म: पिंक
बेस्ट म्यूज़िक एल्बम: प्रीतम - फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह - फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): नेहा भसिन - फिल्म: दंगल (जग घूमेया..)
बेस्ट लिरिसिस्ट: अमिताभ भट्टाचार्य - फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल (चन्ना मेरेया..)
आरडी बर्मन अवॉर्ड (म्यूज़िक टैलेंट): अमित मिश्रा - फिल्म: ऐ दिल है मुश्किल (बुलैया..)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: समीर उद्दीन - फिल्म: कपूर एंड संस
बेस्ट एडिटिंग: मोनिषा बाल्द्वा - फिल्म: नीरजा
बेस्ट कोरियोग्राफी: आदिल शेख - फिल्म: कपूर एंड संस (लड़की ब्यूटीफुल कर गई..)
बेस्ट एक्शन-डायरेक्टर: शाम कौशल - फिल्म: दंगल
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: मितेश मीरचंदानी - फिल्म: नीरजा
बेस्ट वीएफएक्स: फैन (रेड चिलीज़ वीएफएक्स)
बेस्ट कॉस्ट्यूम: पायल सलूजा - फिल्म: उड़ता पंजाब
बेस्ट एक्टर (मेल) शॉर्ट फिल्म: मनोज वाजपेयी - फिल्म: तांडव
बेस्ट एक्टर (फीमेल) शॉर्ट फिल्म: टिस्का चोपड़ा - फिल्म: चटनी
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): चटनी
बेस्ट शॉर्ट फिल्म पीपुल्स च्वॉइस: खामखाह
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन-फिक्शन): माटीताली कुस्ती। 
 
सलमान-जैकलीन ने लगाए शो में चार चांद 
इस अवॉर्ड फंक्शन को शाहरुख खान, करन जौहर और कपिल शर्मा ने होस्ट किया। वहीं, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज और आलिया भट्ट समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से शो में चार-चांद लगा दिया। 
 
सुनहरी यादों का पिटारा है फिल्मफेयर...
 
मदर इंडिया के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड लेतीं नरगिस।
 
फिल्मफेयर का आयोजन पहले कुछ इस तरह से किया जाता था। कहा जाता है कि पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड स्टार्स के टैलेंट का पैमाना होता था। पूरे साल बॉलीवुड इसका इंतजार करता था। 
 
फिल्‍म डॉन के लिए अमिताभ को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया तो नूतन को मैं तुलसी तेरे आंगन की के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड ने नवाजा गया। 
 
देवआनंद, दिलीप कुमार और राजकपूर एक साथ फिल्मफेयर में। 
 
फिल्मफेयर अवॉर्ड लेती लता मंगेशकर।
 
राजकपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर साथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड में। 
 
श्रीदेवी को फिल्‍म चालबाज के लिए अवॉर्ड देते अमिताभ बच्चन।
 
अपने फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ शाहरुख खान और जुही चावला। 
 
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने की खुशी।
 
शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए फिल्मफेयर मिलने पर उन्होंने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »