20 Apr 2024, 09:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका, सिर में लगी चोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2017 12:13PM | Updated Date: Jan 14 2017 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'क्वांटिकों' की शूटिंग के दौरान ज़ख्मी हो गई थीं और उन्हें मामूली चोटें आई है। प्रियंका की हालत अब ठीक है और उन्हें अस्पताल से रीलिज़ कर दिया गया है।

प्रियंका के स्पोक्सपर्सन ने हादसे की पुष्टि की है। उनके मुताबिक प्रियंका एक स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान सिर के बल फिसल गई थी और उन्हें चोटें आई थी। इसके बाद तुरंत प्रियंका को हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां उन्हें इमरजेंसी रुम में दाखिल किया गया और इलाज किया गया। कुछ घंटों के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
 
शुक्रवार को 'क्वांटिको' के प्रेस कार्यक्रम में भी प्रियंका हिस्सा नहीं ले पाईं थी। प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी मैगज़ीन के प्रतिनिधि एबीसी के हिट शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के लिए अगले हफ्ते तक वापस काम पर लौट आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »