25 Apr 2024, 21:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक इम्तियाज अली लव इन टोक्यो नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली इन दिनों शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इसके साथ ही  इम्तियाज जापान के साथ सांस्कृतिक समझौते के तहत फिल्म बनाने जा रहे हैं।
 
जापान के सहयोग से बन रही इस फिल्म का नाम 1966 में बनी फिल्म 'लव इन टोक्यो' के नाम पर ही होगा। इस फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग जापान में होगी। इम्तियाज इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं। जापान-भारत सहयोग के तहत बनने वाली यह फिल्म होगी।
 
उनकी फिल्म 'तमाशा' के कुछ सीन भी जापान में शूट हुए थे। उन्होंने बताया कि जापान ने उन्हें काफी आकर्षित किया जिसकी वजह से वह जापान की संस्कृति को अपनी रोमांटिक फिल्म के माध्यम से दिखाना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा, "जब मैं जापान में तमाशा को शूट कर रहा था तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस देश में आने के लिए काफी उत्सुक थे। बाद में मुझे पता चला कि जापान में काफी अच्छे मीडिया हाउस भी हैं। यह फिल्म 1966 में बनी फिल्म की रीमेक नहीं होगी। इस फिल्म की कहानी अलग है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »