20 Apr 2024, 12:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। लिजा हेडन के फैंस के लिए खुश खबर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस लिजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर लिजा ने जल्द मां बनने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इतना ही नहीं लिजा ने एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। बीते साल ही लिजा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी। लिजा को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।
 
बीते कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में लिजा की प्रेग्नेंसी को लेकर चचार्एं तेज थीं। आखिरकार उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। लिजा ने इंस्टाग्राम पर ब्लू बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। लिजा ने इस फोटो का कैप्शन दिया ‘विनम्र शुरुआत’।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »