25 Apr 2024, 06:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी के साथ उनके फैंस सेल्फी ले सकते हैं। सनी लियोनी इन दिनों आने वाली फिल्म रईस के आइटम नंबर लैला को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है।
 
सनी के आइटम नंबर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वह अब अपने फैंस के लिए एक और बड़ी खुशी लेकर आयी हैं। सनी ने बताया कि अब उनके फैंस उनसे मिलकर सेल्फी ले सकते हैं। सनी लियोनी ने एक लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
 
तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस को बताया है कि सेल्फी विद सनी कॉन्टेस्ट के बस 10 दिन और बचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 दिन के भीतर ही वह लस्ट बाई सनी ब्रांड के किसी प्रोडक्ट के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं। उन्होंने लिखा कि इसमें जीतने वाले को उनके साथ मिलने और सेल्फी खिंचवाने का एक मौका मिलेगा।
 
इसके अलावा भी कई ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें जीतने का फैंस के पास मौका है। गौरतलब है कि सनी ने लस्ट बाई सनी के नाम से पर्फ्यूम्स लॉन्च किए हैं। वह इन्हें अपनी इंस्टा टाइमलाइन और बाकी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सहारे प्रमोट कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »