19 Apr 2024, 20:59:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रईस के पठानी सूट की चर्चा इन दिनों सभी ओर है। बाजार में इसके कई वेरायटी बिकने लगे हैं। आम से लेकर खास सब इसके दिवाने हो गए हैं।
 
बिग बॉस में शाहरुख और सलमान खान वाले विशेष एपिसोड में सलमान खान ने काली पठानी सूट पहने रईस प्रमोट करते नजर आएंगे। वहीं हाल में एक इवेंट के दौरान अजय देवगन सफेद पठानी सूट पहने हुए नज़र आए। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि रईस ने एक बार फिर से पठानी सूट का ट्रेंड वापस लाया है।
 
पठानी पश्तो, अफगानी पारंपरिक पोशाक है। मुस्लिमों में इसे खास अवसर पर पहना जाता है। वहीं कहीं-कहीं इसे रेग्यूलर पोशाक के तौर पर भी पहना जाता है। रईस में शाहरुख खान इस गेट अप में गजब दिख रहे हैं। हालांकि वे इससे पहले कई दफा पठानी सूट पहन चुके हैं। पर इस फिल्म का किरदार ज्यादा तर पठानी ही पहनता है, इसलिए शाहरुख रईस में अलग-अलग रंगों के पठानी सूट पहने नज़र आएंगे।
 
कोई भी नया ट्रेंड बॉलीवुड से ही शुरू होता है। इन दिनों बालीवुड के दिग्गज अभिनेता पठानी सूट में कई मौकों पर स्पॉट हो रहे हैं, जिसका मतलब यह है कि पठानी वास्तव में उन्हें पसंद आ गई है। इससे हमें यह पता चलता है की रईस के साथ अब पठानी सुट की फैशन बॉलीवुड तथा लोगो मैं फिरसे पॉपुलर हो रही हैं।   
 
51 वर्ष के अब्दुल जब्बार काफी लंबे समय से टेलरिंग का व्यवसाय कर रहे है। किंग सन्स नमक उनकी दुकान लखनऊ के अलीगंज रोड में है, अब्दुल जब्बार कहते है, शाहरुख़ ने अपनी फिल्म रईस में जिस प्रकार की पठानी पहनी है उसी प्रकार की पठानी के ऑर्डर ग्राहक कर रहे है। 18 से 20 साल की उम्र के लड़के खास तौर पर उसी प्रकार की पठानी बनवाने की चाह रखते है जैसे शाहरुख़ ने पहनी है। और अब शाहरुख़ खान का यह पठानी का लुक देख कर एक बार फिर पठानी का फैशन चलन में आया है। 
 
वसई, एवरशाइन सिटी में 27 साल की नीतू शिंदे जो की खुद ब्यूटिक चलाती है उनका कहना है  की, रईस फिल्म की वजह से एक बार फिर पठानी का पैटर्न काफी अरसो बाद लोगो में फेमस हो रहा है और हमारे यहाँ ठीक उसी प्रकार की पठानी सिलवाने के कई ऑर्डर्स भी आने लगे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »