23 Apr 2024, 16:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ओम पुरी की पूर्व-पत्नियों में तनातनी, रखी दो प्रेयर मीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 1:59PM | Updated Date: Jan 10 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के निधन के बाद से ही उनकी पत्नी नंदिता पुरी खबरों में हैं। नंदिता को लेकर कई तरह की खबरें और बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि मौत से पहले ओम पुरी और नंदिता में काफी बहस हुई थी। काफी दिनों से ओम परेशान भी रहते थे। 
 
उनके करीबी सूत्र ने बताया कि ओम पुरी 5 जनवरी की दोपहर से देर रात तक लगातार शराब पी रहे थे, वह बार-बार अपने पारिवारिक और कोर्ट-कचहरी के मसलों को लेकर परेशान हो रहे थे। खबर तो ये भी है कि नंदिता ने पुलिस को बिना बताए ही ओम पुरी के बंगले और फ्लैट की चाबियां अपने कब्जे में कर ली हैं। साथ ही ओम पुरी के अकाउंट भी उन्होंने फ्रीज करा दिए थे।
 
सोमवार को ओम पुरी के निधन के चौथे पर मुंबई के उपनगर अंधेरी में दो-दो श्रद्धांजलि सभा के आयोजन से एक नए विवाद को भी हवा मिलती दिख रही है दो श्रद्धांजलि सभा करने की वजह है ओम पुरी की पत्नी नंदिता और पूर्व पत्नी सीमा कपूर की आपसी तनातनी, जो अब सबके सामने इस तरह से खुल कर आ गई है।
 
पुरी परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं, 'नंदिता और सीमा के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है। जब ओम पुरी जिंदा थे तब भी दोनों के बीच खूब झगड़े होते थे। दोनों बीवियों के बीच के विवाद की वजह से कई बार ओम पुरी को आस-पड़ोस वालों के सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »