25 Apr 2024, 16:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। पहली बार अभिषेक ने भरी महफिल में सलमान का मजाक उड़ाया है जिसपर ऐश्वर्या ने ठहाके लगाए। दरअसल, हाल ही में हुए सैंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवार्ड में अभिषेक और रितेश शो को होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक ने भारत में हुए नोटबंदी की समस्या का विषय छेड़ दिया।
 
अभिषेक ने कहा कि, अगर बॉलीवुड के सितारे भी आम लोगों की तरह लाइन में लगते तो क्या होता? अभिषेक ने सलमान का नाम लिया और कहा कि, सलमान लाइन में लगे बिना सीधे बैंक के अंदर चले जाते और कहते ‘‘मुझ पर एक एहसान करना कि मुझपर कोई अहसान मत करना।’’ हालांकि अभिषेक ने यह सब महज मजाक के तौर पर किया। जिस पर ऐश्वर्या ने भी जमकर ठहाके लगाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »