25 Apr 2024, 09:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध चाहते हैं तो फिर बिरयानी को भी बैन कर दो: कमल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 10:21AM | Updated Date: Jan 10 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। अभिनेता कमल हासन ने तमिलनाडु के परंपरागत खेल जल् लीकट्टू की पैरवी की है। उन् होंने सोमवार को कहा कि जो भी यह सोचते हैं कि यह खेल जानवरों के प्रति क्रूरता है उन्हें बिरयानी खाना छोड़ देना चाहिए। हासन ने कहा, ‘‘यदि आप जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध चाहते हैं तो फिर बिरयानी पर भी प्रतिबंध लगाओ। मैं जल्लीकट्टू का दीवाना हूं।’’ साथ ही कहा कि वे कई बार इस खेल का हिस्सा बन चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह खेल तमिलनाडु के परंपरागत संस्कृति का हिस्सा है। गौरतलब है कि जल्लीकट्टू को सुप्रीम कोर्ट ने साल 2014 में प्रतिबंधित कर दिया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि इससे जानवरों पर क्रूरता होती है। हासन ने कहा कि स पेन के खेल बुल फाइटिंग और जल्लीकट्टू में कोई समानता नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »