19 Apr 2024, 17:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ गुजराती माहोल में बनी है। और ये पतंगबाजी के लिए जाना जाता है। रईस याने शाहरुख खान पहली बार मकर संक्रांति के त्यौहार को मनाते हुए इस दिन पतंगबाजी करेंगे और इस त्यौहार को सेलिब्रेट करेंगे। शाहरुख ने अपने बचपने में खूब पतंग उड़ाया है। उनका बचपना दिल्ली में बीता है, लकिन जैसे ही वो दिल्ली से मुंबई आए उनकी पतंगबाजी भी छूट गई।
 
फिल्म ‘रईस’ के ट्रेलर में भी हम उन्हें पतंगबाजी करते हुए देख चुके हैं। फिल्म के अलावा वो इस साल अपने बैंडस्टैंड के बंगले पर मकर संक्रांति का आयोजन करेंगे। अपने घर के टैरेस पर फैंस के लिए ईद मनाने वाले शाहरुख अब पतंगों के त्यौहार मकर संक्रांति को भी अपने घर मनाने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब शाहरुख संक्रांति का त्यौहार मनाएंगे।
 
कयास यहां तक लगाए जा रहे हैं कि वो पतंगबाजी की प्रतियोगिता भी करेंगे। ऐसा हुआ तो यह देखना वास्तव में दिलचस्प होगा कि किंग खान किसके साथ पेंच लगा रहा हैं और कौन उनकी फिरकी पकड़ता है और जीतता है। सूत्रों की मानें तो संक्रांति पर पतंगबाजी की तैयारियां हो चुकी हैं। शाहरुख का घर पतंगबाजी के लिहाज से बेहतर जगह पर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »