18 Apr 2024, 19:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन के अभिनय से सजी फिल्म ‘लॉयन’ को देखकर भावुक हो गए और रोने लगे।

फिल्म में रूनी मारा, भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल, और कई भारतीय कलाकार जैसे प्रियंका बोस, दीप्ति नवल, तनिष्ठा चटर्जी और नवाजुद्दीन सिद्दकी हैं। दिल को छू लेने वाली कहानी में एक विदेशी जोड़ा भारतीय बच्चे सारू ब्रायर्ली को गोद लेता है और बाद में उसे जन्म देने वाली मां को तलाशने में उसकी मदद करते हैं।

करण ने बेहतरीन अभिनय के लिए लीड एक्टर देव की तारीफ भी की। करण ने ट्वीट किया, ‘लॉयन’ को देखकर मेरा दिल रोने लगा। गौरतलब है कि यह फिल्म सारू ब्रायर्ली की किताब ‘अ लांग वे होम’ पर आधारित है। भारत में 24 फरवरी 2017 को रिलीज होने जा रही ‘लॉयन’ की शूटिंग कोलकाता और आॅस्ट्रेलिया में हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »