25 Apr 2024, 13:57:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जहां के तमाम सितारे हमेशा से ही अंग्रेजी धुनों पर नाचना पसंद करते हैं। वहीं बॉलीवुड की क्वीन आॅफ हार्ट दीपिका पादुकोण को हनी सिंह का ‘अंग्रेजी बीट’ गाना हमेशा से भाता है।

दीपिका से जुड़े एक खास सूत्र कहते हैं कि हनी सिंह का ‘अंग्रेजी बीट’ गाना उनकी फिल्म ‘कॉकटेल’ का ही गाना है जिसे वह सुनने की आदी हैं। ‘कॉकटेल’ फिल्म दीपिका के लिए खास मायने रखती है क्योंकि इस फिल्म ने दीपिका के करियर को एक नया मोड़ दिया। इस फिल्म के बाद दीपिका और हनी सिंह ने कई सुपर हिट गाने दिए जिसमें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का ‘लुंगी डांस’, ‘रेस 2’ का ‘पार्टी आॅन माइ माइंड’ शामिल हैं।

कुछ समय पहले दीपिका की ‘ट्रिपल एक्स : रिटर्न आॅफ जेंडर केज’ की को स्टार रूबी रोस ने अपने और दीपिका के डांस क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किए थे जिसमें दोनों ही हनी सिंह के गाने ‘लव डोज’ पर थिरक रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »