25 Apr 2024, 14:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रोशन भी ऐश्वर्या राय की तरह नेत्रदान के बारे में सोच रहे हैं। रितिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘काबिल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।  राकेश रौशन निर्मित और संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ में रितिक रोशन के अलावा यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में रितिक एक नेत्रहीन  का किरदार निभा रहे हैं।

रितिक ने कहा कि, फिल्म में रोहन के किरदार को निभाना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा है। फिल्म में रिसर्च के दौरान कई नेत्रहीन लोगों से मिला। उनसे बात की। उनकी समस्याओं के बारे में बात की।  

रितिक ने कहा, मैंने सालों पहले टीवी पर ऐश्वर्या के नेत्रदान एड को देखा  था तभी मुझे इस बात का एहसास हुआ कि किसी को नेत्रदान करना कितना खूबसूरत  हो सकता है। तब से मैं इस बारे में सोच रहा हूं। यह फिल्म 25 जनवरी को  प्रदर्शित होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »