29 Mar 2024, 05:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पंचतत्व में विलीन हुए ओम पुरी, बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2017 12:13AM | Updated Date: Jan 7 2017 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर अभिनेता ओम पुरी का उत्तर पश्चिमी मुंबई के ओशिवारा स्थित शवदाहगृह में शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  

ओम पुरी के बेटे ईशान ने बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों और प्रशंसकों की उपस्थिति में उन्हें उन्हें मुखाग्नि दी। उनके परिवार में पत्नी नंदिता और ईशान हैं। फिल्मकार अशोक पंडित भी उनके पार्थिव शरीर के साथ शवदाहगृह गए।  

बॉलीवुड ने नम आखों दी अंतिम विदाई

महानायक अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान खान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

देश के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार ओम पुरी उन चुनिंदा कलाकारों में रहे हैं जिन्होंने कमर्शियल और समानान्तर सिनेमा में एक समान कामयाबी हासिल की। बॉलीवुड के साथ साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था।           

18 अक्टूबर 1950 में अंबाला के एक पंजाबी परिवार में जन्में ओम पुरी ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में पढाई की थी। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी और 2013 में उनका तलाक हो गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »