19 Apr 2024, 12:26:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हॉलीवुड में भारत का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित हैं दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2017 11:17AM | Updated Date: Jan 4 2017 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न आॅफ जेंडर केज’ की रिलीज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और ऐसे में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह देश का प्रतिनिधित्व करके बहुत गौरवान्वित हैं, लेकिन साथ ही उत्साहित और कुछ नर्वस भी हैं। 

दीपिका ‘ट्रिपल एक्स’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होनी है। मुंबई से रवानगी से पहले अभिनेत्री ने कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं। यह हॉलीवुड में मेरा पहला कदम है। मैं बहुत नर्वस हूं, लेकिन उत्साहित भी। आज मेरे सफर की शुरुआत है। आशा करती हूं कि हम जल्दी ही भारत भी आएंगे।  उन्होंने कहा, मैं बहुत गौरवान्वित हूं कि देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है, वह भी इस तरह के फ्रेंचाइजी में।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »