24 Apr 2024, 09:06:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जैसा कि हम सब को पता है, अक्षय कुमार साल में दो से ज्यादा फिल्में करते हैंं। साल 2016 में भी खिलाडी कुमार एयरलिफ्ट, हॉउसफुल 3 और रुस्तम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आए थे। नए साल के पहले दिन पर अक्षय ने सभी को इस साल अपनी आने वाली  फिल्मों की झलक दिखलाई। 

अक्षय की फिल्म ‘जॉली एल एल बी 2’ 10 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके अलावा भूमि पेडनेकर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ का पोस्टर भी शेयर किया। ये फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

इस साल साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ में हमें अक्षय का नेगेटिव रोल देखने को मिलेगा। ये फिल्म साल में दिवाली वीकेंड्स पर आॅडियंस को एंटरटेन करने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और अब अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर कर अपनी नयी फिल्म ‘पैडमैन’ का अनाउंसमेंट किया। इस तस्वीर को देखने से साफ पता चल रहा है की फिल्म एक्स्ट्राआॅर्डिनरी सच्ची कहानी पर बेस्ड है। इसके अलावा पोस्टर में सैनिटरी पैड दिखाया गया है जोकि शायद फिल्म का थीम हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »