29 Mar 2024, 02:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर ,आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर अपने बैनर तले एक फिल्म को पिछले एक साल से बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। 

अब कहा जा रहा है कि उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए उपयुक्त सितारे मिल गए हैं। 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' को हिन्दी में बनाने की तैयारी में जुटे करण जौहर के बारे में कहा जा रहा है कि अब उन्होंने इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर को लेने का मन बनाया है। इससे पहले उन्होंने इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और सुशांत सिंह राजपूत की जोडी बनानी चाही थी, जो किन्हीं कारणों से पूरी नहीं हो सकी।

बताया जाता है कि आलिया फिल्म के लिए मुख्य पसंद हैं। उनकी वजह से यह फिल्म बनाई जा रही है। फिलहाल ओके जानू के प्रमोशन में बिजी आदित्य रॉय कपूर एक्टर के तौर पर पहली पसंद हैं। यदि सब कुछ सही रहता है तो जून या जुलाई में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »