25 Apr 2024, 05:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। उर्मिला मातोंडकर से प्रीति जिंटा तक, 2016 में कई एक्ट्रेस दुल्हन बनीं। अब उन सेलेब्स का इंतजार हैं जो 2017 में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच खबरें गर्म है कि कंगना रानौत अगले साल शादी कर लेंगी। इसका कन्फर्मेशन कंगना ने खुद एक टीवी शो में किया है।
 
बता दें कि टीवी शो ‘इनसाइड एक्सेस’ के प्रोमो में कंगना अपनी शादी का कन्फर्मेशन देती दिखाई दे रही हैं। शो की होस्ट कंगना से पूछती हैं कि 2017 में बॉलीवुड या आपकी जिंदगी में होने वाली किसी चीज के बारे में बताए? जवाब में कंगना कहती हैं, ‘मेरी शादी होगी।’
 
शो में रितिक रोशन के साथ हुए विवाद पर कंगना कहती हैं, ‘‘उस वक्त जब लोग मुझे क्रिटिसाइज कर रहे थे, ऐसे वक्त में अगर कोई एक इंसान जो आपकी बातें सुनता है, उनपर भरोसा करता है। ये बहुत मायने रखता है।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »