29 Mar 2024, 11:52:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इस साल अपने एक्शन के लिए सुर्खियों में रहीं सोनाक्षी सिन्हा 2017 में बहुत बड़ा धमाका करने वाली हैं। बी-टाउन में ये गॉसिप तेजी से फैल रही है कि सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ इंगेजमेंट कर लेंगी। सोनाक्षी अपने दबंग अंदाज और बेबाक बातों के लिए मशहूर रहती हैं।
 
पापा शत्रुघ्न सिन्हा के अंदाजे-बयां की झलक सोना की पर्सनेलिटी में खूब झलकती है और उनका ये कदम इस बात को पुख्ता भी करता है। मीडिया में भी इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं कि सोनाक्षी फरवरी में बंटी के साथ इंगेजमेंट कर सकती हैं। वैसे सोनाक्षी और बंटी की रिलेशनशिप से सोना के पेरेंट्स खुश नहीं हैं। इसकी वजह ये है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और वो तलाकशुदा हैं।
 
इसके अलावा दोनों की बीच उम्र का फासला भी काफी है। बंटी और सोना के बीच पिछले कुछ महीनों में नजदीकियां ज्यादा बढ़ गई हैं। दोनों को साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है। बंटी और सोनाक्षी की डेटिंग की कहानी 2012 में शुरू हुई थी। दोनों को एक साथ देखने के बाद ये अफवाहें शुरू हुई थीं।
 
बताते चलें कि बंटी, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की बीवी सीमा खान के भाई हैं। बंटी सोनाक्षी से पहले कथित तौर पर दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। बंटी की शादी अंबिका चौहान से हुई थी, जिसमें सलमान भी शामिल हुए थे। ये शादी 4 साल चली। फिलहाल सोनाक्षी सलमान के साथ ‘द बैंग टूर’ पर जाने वाली हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »