25 Apr 2024, 14:05:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के साथ द बैंग टूर कर सकती है। सोनाक्षी ने सलमान के साथ दबंग और दबंग 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
 
चर्चा हो रही थी कि सलमान और सोनाक्षी के बीच कुछ अनबन है लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच सुलह हो गयी है।चर्चा है कि सलमान एक इंटरनेशनल टूर पर निकलने वाले हैं, जिसका नाम द बैंग टूर है। चर्चा है कि इस टूर में सोनाक्षी सलमान के साथ रहेंगी।
 
इस टूर के तहत सलमान एंड पार्टी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शोज करेंगे और उन्होंने अभी से इसकी तैयारी कर ली है। सलमान ने ही सोनाक्षी को इस टूर पर उनका साथ देने के लिए कहा है और इसकी वजह टूर का नाम ही बताई जा रही है, जो सलमान और सोनाक्षी की सुपर हिट फिल्‍म दबंग (द बैंग) से मिलता-जुलता है।
 
 इस टूर की सफलता के बाद सोनाक्षी एक बार फिर 'दबंग 3' की मुख्य अभिनेत्री बन सकती है। वैसे भी अभी तक तीसरे पार्ट के लिए मुख्य अभिनेत्री का नाम घोषित नहीं किया गया है। हो सकता है कि टूर से लौटने के बाद सलमान सोनाक्षी का ही नाम अनाउंस कर दें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »