28 Mar 2024, 21:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘लव सोनिया’ में ऋचा का पहला लूक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 11:38AM | Updated Date: Dec 30 2016 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऋचा चड्ढा सुर्खियों में थीं क्योंकि वे डेविड वोमार्क की पहली इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ के मुख्य कलाकारों में से एक हैं। यह फिल्म दुनियाभर में मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दशार्ती है और इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेल्स के शेड्यूल के बाद मुंबई में भी की गई थी।
 
इतनी शिद्दतभरी फिल्म में किसी किरदार को निभाना निश्चित रूप से मुश्किल रहा होगा और जैसा कि हम सब जानते हैं ऋचा कोई कसर नहीं छोड़ती, इस किरदार को और इसके भावनात्मक सफर को समझने के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया।
 
इस फिल्म में ऋचा चड्ढा की पहली तस्वीर सामने आई हैं और वे अपने अब तक के निभाए हुए किरदारों से बिल्कुल ही अलग नजर आती हैं। दर्शक इस फिल्म के बड़े परदे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »