29 Mar 2024, 18:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका की ट्रिपल एक्स सबसे पहले भारत में होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 4:55PM | Updated Date: Dec 28 2016 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज दुनियाभर में सबसे पहले भारत में रिलीज होगी। भारत के सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन 14 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह बात किसी और नहीं बल्कि फिल्म की मुख्य अभिनत्री और भारतीय अदाकारा दीपिका पादुकोण ने कही है।
 
अपने ट्वीट संदेश के माध्यम से उन्होंने लिखा है “यह घोषणा करते हुए उत्साहित हूं कि ट्रिपल एक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज विश्व में सबसे पहले भारत में 14 जनवरी को रिलीज होगी”।
 
 आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण पहली भारतीय एक्ट्रेस है जो हॉलीवुड एक्शन फिल्म में काम कर रही हैं। दीपिका का हॉलीवुड में पदार्पण इससे बेहतर नहीं हो सकता था। क्योंकि ट्रिपल एक्स सीरिज अपने एक्शन के कारण पूरे विश्व में अपनी अलग इमेज रखती हैं।
 
उनके फैन्स के बीच उन्हें पहली बार एक्शन करते हुए देखने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। और अब उनका इंतजार खत्म हो रहा है। दीपिका सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की फिल्म में अपनी कला का जौहर दिखातीं नजर आएंगी।
 
दीपिका ने फिल्म की शूटिंग को भी काफी इंज्वाय किया है। साल 2016 की शुरुआत में उन्होंने फिल्म की यूनिट के साथ अपनी सेल्फी और वीडियोज खूब शेयर थे। जिससे उनके फैंस को पता चल गया है कि ट्रिपल एक्स गर्ल बनकर दीपिका कितनी खुश हैं।
 
तो अब इंतजार है नए साल के मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी का, जिस दिन सूर्य अपनी दिशा बदलेंगे और दीपिका पादुकोण का भाग्य भी। क्योंकि इसी दिन ट्रिपल एक्स भारत में रिलीज हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »