19 Apr 2024, 06:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रशंसकों से मिलती है काम करने की प्रेरणा : कृति सैनन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 3:33PM | Updated Date: Dec 28 2016 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि उन्हें अपने प्रशंसकों से काम करने की प्रेरणा मिलती है। कृति ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरू की थी। कृति का कहना है कि प्रशंसको की प्रशंसा ही उन्हें काम के लिए प्रेरित करती है।फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर कृति के प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है।
 
यह उनके लिए इसलिए बहुत खास है, क्योंकि वह फिल्मी परिवार से नहीं हैं। कृति ने कहा "यह अद्भुत है। लोगों के प्यार से हमेशा कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित हुई हूं। इन सबके साथ मैंने अपने जीवन के खास पलों का आनंद लिया है। "कृति इन दिनों राब्ता और बरेली की बर्फी की शूटिंग में व्यस्त हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »