19 Apr 2024, 08:38:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत राजपूत ने ऐसा क्या किया कि बिग बी ने भेज दिया लेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 12:44PM | Updated Date: Dec 28 2016 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत को फूलों का गुलदस्ता भेजा है। सुशांत ने अपने आपको बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है। सुशांत के अभिनय से प्रभावित होकर खुद बिग बी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और लेटर भेजकर उनकी तारीफ  की है।

यदि किसी अभिनेता को बॉलीवुड का शहंशाह उसके घर बुके और लेटर भेजकर उसके काम की तारीफ करें तो यह उस अभिनेता के लिए यह बहुत बड़ी बात है जिसे शायद ही वह कभी भूल पाए।

सुशांत की फिल्‍म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री हासिल की। फिल्म में सुशांत के अभिनय से अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हुए। सुशांत के अभिनय की तारीफ करने के लिए अमिताभ ने उन्हें एक लेटर के साथ एक बुके भेजा है। अमिताभ इससे पहले रणदीप हुड्डा को 'सरबजीत' फिल्म के लिए और रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए इस प्रकार प्रशंसा कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »