17 Apr 2024, 03:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन , रॉकस्टार रणबीर कपूर को खुद से अधिक मशहूर मानते हैं। अमिताभ को बॉलीवुड का सुपरस्टार या महानायक माना जाता है लेकिन अमिताभ अपने आपको बॉलीवुड के यंग स्टार्स से भी कम मशहूर मानतें हैं।
 
अमिताभ का मानना हैं कि वह इतने मशहूर नहीं हैं जितने कि रणबीर कपूर! अमिताभ ने कहा कि हर कोई हमेशा के लिए मशहूर नहीं रह सकता। कोई ना कोई तो आएगा जो और ज्यादा मशहूर होगा। सभी को यह ब्रेक एक ना एक दिन मिलता है। सब कुछ धीरे-धीरे बदलता है, लोग बदलतें हैं। आप रेस्तरां में आओगे और कोई आपको नहीं देखेगा। ऐसा होगा और आपको इसे अपनाना होगा।
 
अमिताभ ने कहा, जब मैं रणबीर कपूर के साथ रेस्तरां में आया तो वहां कुछ लोग थे जिन्होंने मेरे लिए तालियां बजाई लेकिन, जब रणबीर आए तो लोग चिल्लाए! किसीने मेरी तरŸफ नहीं देखा, मैं उनके साथ आया था इसलिए मैं कुछ आवाजें सुन रहा था। एक स्टार के लिए अपने स्टारडम को खोना या कम होते देखना आसान नहीं है और यह बिग बी का बड़प्पन हैं कि वह इस तरह यंग स्टार्स की तारीफें कर रहें हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »