23 Apr 2024, 17:53:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान जन्मदिन: ‘दबंग’ स्टार के रूप में बनाई पहचान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 1:09PM | Updated Date: Dec 27 2016 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। खान का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने ढ़ाई दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक ख़ास मुकाम बना रखा है। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में आए 25 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन इसके बाद भी वह हर फिल्म से अभिनय के नए शिखर को छूते जा रहे हैं और काम के प्रति उनका समर्पण बरकरार है। 27 दिसंबर 1965 में मुंबई में जन्में सलमान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम है। 
 
सलमान खान के पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने पटकथा लेखक और डॉयलाग राइटर हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सलमान की रूचि भी फिल्मों की ओर हो गई और वह अभिनेता बनने का ख्वाब देखने लगे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘बीबी हो तो ऐसी’ से की।
 
 इस फिल्म में सलमान की छोटी सी भूमिका निभाई थी। वर्ष 1989 में सलमान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। 
 
इस फिल्म के लिए सलमान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला। फिल्म ‘सनम बेवफा’,‘अंदाज अपना अपना’,‘हम आपके है कौन’, ‘जुड़वा’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ इत्यादी फिल्मों में सलमान ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ सलमान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गई।
 
 ‘तेरे नाम’, ‘बागबान’, ‘मैंने प्यार क्यूं किया’, ‘नो इंट्री’, ‘पार्टनर’, ‘वांटेड’, के जरिए सलमान ने अपने जबरदस्त अभिनय का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया। वर्ष 2010 में सलमान ने ‘दबंग’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि को दर्शकों के बीच पेश किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की। 
 
सलमान की ‘रेड्डी’ और ‘बाडीगार्ड’ जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। वर्ष 2012 में उनकी ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। वर्ष 2014 में ‘जय हो’ और ‘किक’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई हैं।
 
‘किक’ ने 233 करोड़ रूपए की कमाई की है। वर्ष 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हई जिसमें से ‘बजरंगी भाईजान’ ने 320 करोड़ की कमाई कर अब तक सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। 
 
‘प्रेम रतन धन पायो’ ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की। सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ इस वर्ष प्रदर्शित हुई है। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है। सलमान इन दिनों बिग बॉस सीजन 9 को होस्ट कर रहे हैं। सलमान की आने वाली फिल्मों में ‘टयूबलाइट’ प्रमुख है। सलमान ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 80 फिल्मों में काम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »