25 Apr 2024, 23:26:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमृता प्रीतम का किरदार निभायेंगी प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2016 4:19PM | Updated Date: Dec 25 2016 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर कवियत्री अमृता प्रीतम का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। साहिर लुधियानवी से संजय लीला भंसाली बहुत ही प्रभावित हैं और उनकी ज़िन्दगी पर काफी समय से फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, जिसे अब वो पूरा करने जा रहे हैं।

चर्चा है कि फिल्म में साहिर के किरदार के लिये शाहरुख और अमृता प्रीतम के किरदार के लिये प्रियंका का चयन किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में प्लांिनग बनाती दिख रही हैं। प्रियंका,भंसाली की नई फिल्म साइन कर सकती हैं।

प्रियंका ने बताया कि वो 2017 में दो फिल्में करेंगी, जिसमें एक हॉलीवुड और दूसरी फिल्म बॉलीवुड की करेंगी। चर्चा है भंसाली ने साहिर की बायोपिक के लिये अमृता प्रीतम का किरदार निभाने के प्रियंका को अप्रोच किया है। इस फिल्म का नाम 'गुस्ताखियां' होगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »