19 Apr 2024, 09:53:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ कोई डर्टी डांस नही किया है। बॉलीवुड निर्देशक मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी से कृति सैनन और सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हुआ था जो काफी चर्चा में रहा। कृति ने अब उस वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपना बर्थडे काफी धूमधाम से मनाया। उनकी पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी से एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ कृति सेनन डांस करती नजर आईं।

कृति ने कहा, जिसने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है पहले उसे ध्यान से देखें। मैं इस वीडियो में सुशांत के कान में कुछ बोलती नजर आ रही हूं। यदि आप इसे डर्टी डांस कहते हैं तो इसे लेकर आपकी परिभाषा बिल्कुल गलत है।

गौरतलब है कि सुशांत और कृति के अफेयर की चर्चा तब से हो रही है जब से दोनों ने फिल्म 'राबता' की शूटिंग शुरू की। दोनों की एक साथ कई फोटोज भी सामनें आ चुकी हैं जिसे देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके बीच कुछ ना कुछ तो जरूर चल रहा है। हालांकि दोनों ने ही कई मौकों पर इस रिलेशनशिप को अफवाह बताया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »