25 Apr 2024, 09:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को ‘यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। हर साल ‘नेशनल यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड’ दिया जाता है। इस साल चौथा ‘नेशनल यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड’ दिया जाना है।
 
यह अवॉर्ड शाहरुख़ खान को दिया जाएगा। इससे पहले यह अवॉर्ड लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और रेखा को मिल चुका है। 25 फरवरी को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। शाहरुख ने यश चोपड़ा निर्देशित ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर जारा’ और ‘जब तक है जान’ में काम किया था।
 
यश चोपड़ा-किंग खान की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। फिल्मों में दोनों की केमेस्ट्री खूब रंग लाई। ‘दिल वाले दुलहनिया ले जाएंगे’ फिल्म आपको याद होगी। आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती इस फिल्म को यश चोपड़ा ने ही निर्मित किया था और निर्देशन उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »