25 Apr 2024, 17:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2017 में दो फिल्में करने जा रही हैं। हॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुकी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं। हॉलीवुड फिल्म और अमेरिकन शो में बिजी होने के चलते वे हिंदी फिल्में नहीं कर पा रही थी। 2017 में वे दो फिल्में करेंगी।
 
प्रियंका ने आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में काम किया था। इसके बाद उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं आई। प्रियंका के फैंस के लिए अच्छी खबर है। हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और अमेरिकन शो 'क्वांटिको' में बिजी रहने के बाद प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों के लिए अब समय निकालेंगी। प्रियंका ने कहा कि वे इन फिल्मों को करने के लिए ही वापस लौटी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »