25 Apr 2024, 23:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर सिंगल रहकर बेहद खुश हैं। आदित्य राय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओके जानू' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के पहली झलक और गाने को हर तरफ तारीफ मिल रही है।

इस फिल्म में आदित्य के अपोजिट श्रद्धा कपूर हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने 'आशिकी 2' में भी पसंद किया था क्योंकि इनकी जोड़ी एक बार फिर सिने स्क्रीन पर आ रही है तो दर्शक वैसी ही उम्दा केमिस्ट्री की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

'आशिकी 2' की रिलीज के बाद से ही आदित्य और श्रद्धा के बीच अफेयर की चर्चा होती रही है। अब क्योंकि दोनों एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं तो अफवाहों का बाजार फिर से गर्म होने लगा है। वहीं दूसरी तरफ मरिअन्ना मुकुचयन के साथ इनके अफेयर की चर्चा होती है।

इस बारे में जब आदित्य से पूछा गया तो वह बोले 'वह सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त हैं। जब मेरी लाइफ में कोई होगा तो मैं जरूर बताऊंगा। फिलहाल मैं रिलेशन और मैरिज के बारे में सोचना भी नहीं चाहता। मैं सिंगल ही खुश हूं।" 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »