29 Mar 2024, 08:04:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे पर सलमान खान का सप्राइज, लॉन्‍च करेंगे अपना 'एप'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2016 10:11AM | Updated Date: Dec 21 2016 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपना एप लांच करने जा रहे हैं। सलमान खान ने यह घोषणा की कि अपने 51वें जन्मदिन पर अपना एप लॉन्च करेंगे।

सलमान ने ट्वीट कर इस खबर की जानकारी दी और एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने अपनी योजनाओं के बारे में बताया है। साझा की हुई तस्वीर में सलमान ने लिखा है कि 27 दिसंबर को मेरे एप का जन्मदिन। यह एप केवल आपके लिए।

सलमान ने एप के बारे में ज्यादा जानकारियां साझा नहीं की है। यह उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों के लिए तोहफा है। सलमान की पिछली फिल्म सुल्तान थी जिसने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि सनी लियोनी ने भी हाल ही में अपना एप लांच किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »