28 Mar 2024, 23:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

करीना ने दिया बेटे को जन्म, तैमूर अली खान पटौदी रखा नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 11:17AM | Updated Date: Dec 20 2016 10:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर मां बन गई हैं। आज सुबह 7:30 बजे उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। करीना ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मां और बच्चा दोनों ठीक है। 
 
जिसका नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा गया है। जब से यह खबर आई है, तब से सोशल मीडिया पर करीना और सैफ के बेटे का स्वागत हो रहा है।
 
अपने होनेवाले बच्चे के बारे में बातें करते हुए सैफ ने कहा था, 'आनेवाला बच्चा आधा मेरा है और आधा करीना का। यह बच्चा हम दोनों के रिलेशनशिप को पूरा कर देगा।' करीना कपूर की ड्यू डेट 20 दिसंबर बताई गई थी।
 
करीना की फैमिली के साथ-साथ उनके फैन्स भी उनके मां बनने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करन जौहर ने ट्वीट करते हुए करीना को उनके मां बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'मेरी बेबो को लड़का हुआ है। मैं बहुत खुश हूं।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »