मुंबर्इ। अमेरिकन सीरीज ‘क्वांटिको 2’ और डेब्यू हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में बिजी रही प्रियंका मुंबई लौट आई हैं। क्रिसमस वेकेशन पर मुंबई लौटीं प्रियंका का एयरपोर्ट पर जोर-शोर से स्वागत हुआ। फैंस ढोल, बुके और कई गिफ्ट्स लिए पीसी की एक झलक पाने पहुंचे।
आपको बता दें कि प्रियंका एयरपोर्ट से बाहर निकली तब मीडिया के कैमरों और फैंस ने उन्हें घेर लिया। बचाव के लिए प्रियंका ने दो-चार लोगों को रास्ते से हटाया, साथ ही कुछ पर चिल्लाई भी। लंबी जर्नी कर घर लौंटी पीसी के चेहरे पर थकान साफ दिखाई दी।