25 Apr 2024, 20:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका को मंच पर सम्मान देने को लेकर घबराई हुई है परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 10:01AM | Updated Date: Dec 20 2016 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के सम्मान में मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर घबराई हुई सी हैं। परिणीति को उम्मीद है कि वह बहन से मंच पर प्रस्तुति किस तरह देनी इसकी सीख लेंगी। उनका कहना है कि उन्हें बेहद खुशी होगी, यदि वह मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान प्रियंका की शैली को दस फीसदी भी आत्मसात कर सके।
 
उन्होंने अपनी प्रस्तुति से जुड़ी बातों को राज ही रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, वह अपने जीवन में कभी भी इतना नहीं घबराई। अपनी बहन एवं मंच पर शानदार प्रस्तुति देने वाली प्रियंका को सम्मान देने जा रही हूं।
 
उनके साथ खुद की तुलना करने की कोशिश भी नहीं कर सकती। उम्मीद करती हूं कि जितना उन्होंने इन सालों में मंच पर शानदार प्रस्तुति दी है, उसका दस फीसदी भी मैं दे सकूं। पीसी जूनियर (परिणीति) पीसी सीनियर (प्रियंका) को सम्मान देती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »