29 Mar 2024, 04:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म पद्मावती में उनकी भूमिका काफी कठिन है।

बाजीराव मस्तानी, की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा पद्मावती बना रहे हैं। यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। भंसाली की पद्मावती में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं दीपिका, पद्मावती का किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म में शाहिद कपूर भी काम कर रहे हैं।

रणवीर सिंह पर परफेक्शन का भूत चढ़ा हुआ हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती के लिए जमकर तैयारी में जुटे हुए है। अपने रोल को लेकर काफी फिक्रमंद नजर आ रहे रणवीर अपने किरदार में ढ़लने के लिए हिटलर जैसे तानाशाह से प्रेरणा ले रहे हैं। रणवीर ने कहा कि यह रोल उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रोल में से एक है।

रणवीर ने फिल्म पद्मावती की चर्चा करते हुये कहा, यह फिल्म मानसिक, शारीरिक तौर पर मेरे लिए बेहद कठिन है। अभिनेता होने के नाते मेरे लिए यह बेहद मुश्किल प्रोजेक्ट है। हमें काम करते हुए एक महीना बीत चुका है।

भंसाली भी खुश हैं जिस तरह से यह सारी बातें हो रही है। रणवीर को उम्मीद है कि वो इस रोल के साथ पूरा न्याय कर पाएंगे। रणवीर ने कहा 'मैं उत्साहित हूं। क्रिसमस के बाद काम पर फिर लौटूंगा। यह कुछ ऐसा है जिस पर मैं अभी भी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इसे और भी ज्यादा समझने की कोशिश कर रहा हूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »