मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई आने के लिए काफी उत्साहित है। प्रियंका लंबे समय से लॉस एंजिल्स में हैं। प्रियंका के फैन्स के लिए यह अच्छी खबर हैं कि लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताने के बाद वह वापस लौट रही हैं। वह टीवी सीरीज क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस खबर की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ लिखा, मुंबई बुला रही है। घर जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। प्रियंका के फैन्स के लिए उनका इंडिया वापस लौटना वाकई एक बड़ी खबर हैं।
फिलहाल इस बात की कोई चर्चा नहीं है कि प्रियंका यहां वापसी करने के बाद किस निर्देशक के साथ और किस फिल्म में काम करेंगी। बस उम्मीद यही की जा रही है कि जल्द ही वो बॉलीवुड के किसी दमदार प्रोजेक्ट में अभिनय करती नजर आएंगी।