23 Apr 2024, 14:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी गर्ल फ्रेंड लूलिया वंतूर को सिंगर के रूप में लांच कर सकते हैं। सलमान दोस्ती निभाना बखूबी जानते हैं। इसलिए वे अपनी खास दोस्त, बोले तो गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर के कैरियर को लेकर काफी सीरियस हैं। सलमान और रोमानिया की लूलिया वेंतूर की शादी को लेकर काफी खबरें आए दिन सुनने में आती है। सलमान भी लूलिया के बॉलीवुड कैरियर को लेकर काफी सीरियस हैं।
 
चर्चा है कि सलमान खान, लूलिया को बतौर इंडियन पॉप सिंगर लॉन्च करने वाले हैं। यह सिक्स ट्रैक म्यूजिक एलबम होगा। कोरियोग्रॉफर गणेश आचार्य के स्टूडियो में सॉन्ग की रिहर्सल कर रही लूलिया के पास स्टूडियो तक सलमान खुद लेने पहुंचे थे। यही नहीं, दोनों को डांस अकेडमी से एक साथ बाहर आते देखा गया है।
 
बताया जाता है कि डांस रिहर्सल के लिए सलमान लूलिया को ड्रॉप करते हैं। लूलिया की परफॉर्मेंस देखने के बाद उसमें चेंजेस भी बताते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी लूलिया को बतौर इंडियन पॉप सिंगर लॉन्च कर ही देंगे। तो देखिे पॉप सिंगर लूलिया को जल्द ही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »