18 Apr 2024, 22:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अक्षय कुमार के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहा है। उनकी आई सभी फिल्में हिट रहीं, फिर चाहे वो ‘एयरलिμट’ हो या ‘रुस्तम’। अब ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर उत्साहित हैं और इससे जुड़े पोस्ट कर फैंस की भी दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं। अब उन्होंने ‘जॉली एलएलबी 2’ का दूसरा आधिकारिक पोस्टर शेयर किया है। इसमें अक्षय वकील का किरदार निभा रहे हैं।
 
इस पोस्टर पर यह भी जानकारी दी गई है कि ‘जॉली एलएलबी 2’ का ट्रेलर 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे आ जाएगा। वहीं सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। ‘जॉली एलएलबी’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी, वहीं समीक्षकों से भी इसे सराहना मिली थी। अरशद वारिसी वकील की मुख्य भूमिका में थे और अब उनकी जगह अक्षय ने ले ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »