19 Apr 2024, 14:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बीच बनी जोड़ियों में सबसे बेहतरीन जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मानी जाती है। विराट के बढ़िया खेल के कारण तो उनके फैंस इतने अधिक हैं ही, उनके लुक्स और स्टाइल की वजह से भी उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में अनुष्का ने जब उनकी नजर में सबसे अधिक हैंडसम आदमी के सवाल पर युवराज सिंह का नाम लिया तो सभी का चौंकना लाजिमी था।
 
जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन की पार्टी में और युवराज सिंह की शादी में विराट-अनुष्का की जोड़ी पहुंची तो उनकी स्टाइल और ड्रेसिंग सभी को पसंद आई। दोनों ने शादी में डांस भी दिखाया। इससे तो साफ जाहिर है कि दोनों के संबंध बेहतरीन चल रहे हैं।
 
ऐसे में अनुष्का का यह कहना कि युवराज सबसे अधिक हैंडसम हैं कुछ गले नहीं उतरता। सबसे अधिक हैंडसम आदमी के सवाल पर अनुष्का ने अक्षय कुमार (जिनके साथ अनुष्का ने पटियाला हाउस नाम की फिल्म की थी।) का भी नाम लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »