29 Mar 2024, 06:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर अपना एलबम लांच करने जा रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म लंदन ड्रीम्स से की थी लेकिन श्रृद्धा कपूर के साथ उनकी बनी आशिकी 2 की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

आदित्य रॉय कपूर ने अब अपना एलबम लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। यह एलबम इंग्लिश में होगा। आदित्य ने इस बारे में कहा है कि संगीत उनकी हॉबी है लेकिन अभी तक उन्होंने इसे सीरियसली नहीं लिया था।

बताया जाता है कि आदित्य ने इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू भी कर दी है। अब आदित्य भी इस अंदाज में आशिकी फैलाएंगे। इससे पहले आशिकी 2 के प्रमोशन के लिए आदित्य ने 'सुन रहा है न तू' सॉन्ग को स्टेज पर लोगों के सामने सुना कर अपने अन्दर के भीतर एक सिंगर होने का संकेत दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »