23 Apr 2024, 21:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन ने बनाया अभिनेत्रियों के साथ काम करने का रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 2:19PM | Updated Date: Dec 15 2016 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनेत्रियों के साथ काम कर नया रिकार्ड बनाया है।  अर्जुन कपूर ने आठ फिल्मों में अलग-अलग हीरोइनों के साथ काम किया है। अब वह अपकमिंग फिल्म में नई हीरोइन के साथ दिखाई देंगे।
 
बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम नए हीरो हैं जिन्हें अपनी ज्यादातर फिल्मों में अलग-अलग हीरोइनों के साथ काम करने का मौका मिला हो। फिल्मी करियर की शुरूआत में अलग हीरोइनों के साथ काम करने वालों में अर्जुन कपूर का नाम सबसे ऊपर है।
 
इससे पहले ऋषि कपूर ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने 14 नई हीरोइनों ने काम किया है। अर्जुन कपूर इश्कजादे में परिणिती चोपड़ा, औरंगजेब में साशा आगा, गुंडे में प्रियंका चोपड़ा, टू स्टेट्स में आलिया भट्ट, फाइडिंग फेनी में दीपिका पादुकोण, तेवर में सोनाक्षी सिन्हा, की एंड का में करीना कपूर खान और हाफ गर्लफ्रेंड में श्रृद्धा कपूर के साथ काम कर चुके हैं। अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म मुबारका में इलियाना डिसूजा और अथिया शेट्टी के साथ दिखाई देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »