29 Mar 2024, 04:44:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। जी हां, बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी अगले साल यानी 2017 में हो सकती है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ की फेम सोनम कपूर इन दिनों प्रेम प्रसंग में डूबी हुई है। उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है दिल्ली के बिजनेस मैंन आनंद अहुजा के साथ। ये अफेयर कुछ एक साल से चल रहा है।
 
ऐसे में कयास ये लगाया जा रहा है कि, अगले साल यानी 2017 में सोनम कपूर की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा से करा दी जाएगी। खबर के अनुसार उनके कपूर फॅमिली से इस तरह के संदेश आ रहे है। हालांकि, जब इस सवाल का जवाब सोनम कपूर से पूछा गया तो उन्होंने ‘आर यु मेड’ कहकर बात को ताल दिया और चलती बनी।
 
सोनम कपूर और बिजनेस मैंन आनंद अहुजा के प्यार के किस्से साल भर से चल रहे हैं। दोनों की मुलाकार दिल्ली के एक पार्टी में हुई थी। आनंद अहुजा का देश भर में कपड़ों और जूतों का बड़ा बिजनेस हैं। कुछ दिनों पहले इनका प्यार एक जैकेट को लेकर भी चर्चे में आया था। आनंद अहुजा ने सोनम कपूर को शानदार जैकेट गिफ्ट में दिया था।
 
इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी दरअसल सोनम की दोस्त मसाबा गुप्ता ने उनसे कहा मुझे इस जैकेट की जरूरत है। इस पर सोनम ने यह जैकेट देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये जैकेट आनंद आहूजा ने गिफ्ट की है। बता दें कि पिछले कई दिनों से सोनम और आनंद की एक फोटो हाल ही में काफी सुर्खियों में थी। इस फोटो में सोनम और उनके परिवार के साथ आनंद भी नजर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »