23 Apr 2024, 15:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दो बच्चों की मां करिश्मा अब अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी। एक्स हसबैंड संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर की लाइफ में किसी खास ने दस्तक दे दी है। खबरों की मानें तो मुंबई बेस्ड सीईओ संदीप तोशनीवाल हैं जो करिश्मा के काफी करीब आ गए हैं। 
 
यहां तक कि दोनों अब फ्यूचर में साथ रहने के सपने भी देखने लगे हैं। करिश्मा और संदीप इसी सिलसिले में संदीप बांद्रा इलाके में एक स्पेशियस अपार्टमेंट (बड़े घर) की तलाश में जुट गए हैं। इतना ही नहीं संदीप अपनी वाइफ अश्रिता से तलाक लेना चाहते हैं।
 
कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि संदीप ये महंगा घर खरीदकर अपनी लेडी लव यानी करिश्मा कपूर को गिफ्ट करना चाहते हैं। करिश्मा भी अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ संदीप के इसी नए घर में रह सकती हैं। बता दें कि करिश्मा का अपने एक्स-हसबैंड संजय कपूर से तलाक हो चुका है और फिलहाल वो अपने दोनों बच्चों के साथ पिता रणधीर कपूर के साथ रहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »